फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी चुनाव लड़ने का मूड नहीं, इस काम की है प्राथमिकता : रवि किशन 

Sat, 17 Mar 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर महोत्सव में पहुंचे भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव लड़ने का मूड नहीं है। वह समाजसेवा करते हैं और लोगों की मदद भी। जौनपुर की माटी के लिए बहुत कुछ करने की लालसा है।
विज्ञापन


उन्नाव में फिल्म सिटी बन रही है। इससे जौनपुर के कलाकारों को भी मौका मिलेगा और उनके लिए रोजगार के अवसर पर मुहैया होंगे। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद महोत्सव हो रहा है।

डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने मुझे बुलाया और मैं 20 लोगों की टीम मुंबई से लेकर आया हूं। मैंने सिर्फ कलाकारों का खर्च लिया है। अपनी प्रस्तुति मैं नि:शुल्क कर रहा हूं। फिल्मों के बारे में कहा कि 11 फिल्में इस साल बना रहे हैं। जिसमें बैरी कंगना, राधे, मुक्केबाज आदि फिल्में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरोहर को सजोने का बनेगा जरिया

जौनपुर महोत्सव का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले जौनपुर महोत्सव का आगाज शुक्रवार को हुआ। महोत्सव का उद्घाटन दीप रात सवा आठ बजे पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने जलाया। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जौनपुर महोत्सव यहां की धरोहर को सजोने का जरिया बनेगा।

अगली बार और अच्छे ढंग से इसका आयोजन किया जाएगा। नई पीढ़ी विरासत को संभालेगी। जौनपुर पूर्वांचल की चाबी है। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि महोत्सव में विभूतियों से नई पीढ़ी को परिचित कराने का उपक्रम भी किया जाएगा।

डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गायक रविंद्र सिंह ज्योति ने भजनों से की। इसके बाद भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन ने शुरुआत गणेश वंदना से की। रवि किशन ने कई गीत सुनाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें