फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में कोटेदार के रहम पर एक ही परिवार के 32 लोग उठा रहे राशन 

Mon, 01 May 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 कोटेदार की मनमानी का आलम यह है कि जिलाधिकारी की चेतावनी के बाद भी अभी तक एक ही परिवार के 32 लोगों को राशन दिया जा रहा है। इतना ही नहीं आठ लोगों का नाम सूची में न रहने के बाद भी उनके नाम से हर माह राशन उठाया जा रहा है ।
विज्ञापन


जबकि इसी गांव के 48 पात्र लोग, जिनके नाम पर राशन का उठान कोटेदार करते तो हैं, लेकिन उन्हें देते नहीं है। इसे लेकर लोगों ने कई बार एसडी से लगायक जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएसओ को जांच का आदेश भी दिया।

लेकिन उनके आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। मजबूरन शिकायतकर्ता अब योगी के यहां गुहार लगाई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी के यहां लोगों ने शिकायत पत्र भेजा है, जिसमें जिक्र किया कि गांव के कोटेदार जो हम गरीबों के अनाज पर निरंतर डाका डालते आ रहे हैं।
विज्ञापन


ये कोटेदार सिर्फ एक परिवार को खुश करने के लिए उस परिवार के 32 सदस्यों को राशन देता चला आ रहा है। इतना ही नहीं इसी परिवार के आठ सदस्य जिनका नाम सूची में नहीं है, उनके नाम से भी राशन का उठान कराया जा रहा है, जबकि गांव के 48 जो अति गरीब, मजलूम है, उनका नाम सूची में होने के बावजूद उन्हें राशन से वंचित किया जा रहा है।

इसे लेकर लोगों ने कई बार आवाज उठाई और एसडीएम से लगायत डीएम को शिकायत की। तत्कालीन डीएम ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन डीएसओ को जांच का आदेश दिया। लेकिन उनके आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

उधर, तिलक कुमार ने कहा कि कोटेदार सावित्री देवी का कहना है कि हर महीने राशन वितरण करती हूं। ये मेरे खिलाफ राजनीतिक द्वेषवश किया जा रहा है। जांच हो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मेरी कार्यशैली सहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें