फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड के पात्रों की सूची दोबारा बनेगी

Thu, 04 May 2017 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : file photo
विज्ञापन
शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार अनाज वितरण की ऑनलाइन मानीटरिंग की जानी है। इसके तहत हर कोटे की दूकानों का सत्यापन कराया जाएगा कि उनके यहां कितने उपभोक्ता अनाज उठा रहे हैं। उन सबका डाटा आधार से लिंक किया जाएगा। इसके बाद कोटेदारों की मनमानी भी बंद हो जाएगी। दो रुपये किलो गेहूं को पांच रुपये और तीन रुपये चावल को सात रुपये में चोरी छिपे बेचने वाले कोटेदारों की कालाबाजारी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन



जिला आपूर्ति अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि पात्र और अपात्रों की सूची नए सिरे से तैयार कराई जाएगी। सर्वे का काम पूरा होने के बाद पात्र रहेंगे और अपात्र छंट जाएंगे। इसी के साथ राशन की दूकानों को भी हाईटेक किया जाना है। यहां भी थंब इंप्रेशन के बाद ही अनाज का वितरण होगा। जिस कार्डधारक का थंब इंप्रेशन नहीं होगा उसके हिस्से का अनाज कोटेदार नहीं बेच पाएंगे।


हाल ही में लखनऊ में हुई शासन की बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ किया था कि हर गरीब को अनाज देना उनकी प्राथमिकता है। कोटे की दूकानों को ऑनलाइन मानीटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाना है। यह सब कुछ होने में अभी समय लगेगा। फिलहाल पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की सूची की जांच शुरू करा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें