फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ की पूजा-आरती की दरें बढ़ेंगी

Sat, 02 Jul 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के दरबार में पूजा और आरती महंगी होने जा रही है। मंदिर प्रशासन ने चारों पहर की आरती के साथ ही पूजा सामग्री की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया है, जिसे शनिवार को होने वाली मंदिर न्यास परिषद की बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बाबा के भक्तों को आरती और पूजा में 20 फीसदी अधिक शुल्क चुकाना होगा। बाबा के दरबार में अलग-अलग विग्रहों, स्थानों पर भंडारे के लिए पूर्व निर्धारित दरें समाप्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

अरसे बाद ऐसा होगा, जब मंगला आरती के अलावा अन्य आरतियों के टिकट की दरों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। मंगला आरती के टिकट अब तक जहां 251 रुपये में मिलते थे। अब इसके लिए 300 रुपये का भुगतान करना होगा। इसी तरह अभी तक मध्याह्न भोग आरती, सप्तर्षि आरती, शृंगार आरती के टिकट की दर 125 रुपये निर्धारित थीं। इन आरतियों के लिए भी 25 रुपये प्रति टिकट वृद्धि करने का प्रस्ताव है। अब इन सभी आरतियों के टिकट 150 रुपये में मिलेंगे। यही नहीं, बाबा के दरबार में पूजा कराने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से दी जाने वाली सामग्री का शुल्क भी 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें