फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी की होगी जांच

Sat, 02 Jul 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
बीएचयू की एमएससी (कृषि) की प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी गठित की है। कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने सात सदस्यीय जांच समिति गठित की है। विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. बच्चा सिंह की अध्यक्षता में कमेटी सात दिन में रिपोर्ट पेश करेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि दो जून को हुई बीएचयू एमएससी (कृषि) की प्रवेश परीक्षा में इस साल भी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कोलकाता और भुवनेश्वर परीक्षा केंद्रों पर नकल की बात कही जा रही है। महज दो केंद्रों के अभ्यर्थियों का नाम ही मेरिट लिस्ट में आने पर बीएचयू के छात्रों ने आपत्ति जताई थी। गुरुवार को इसकी शिकायत कुलपति सहित कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक व डीन से की थी।

मामले की जांच के लिए शुक्रवार को कुलपति ने जांच कमेटी बनाई है। कमेटी के चेयरमैन प्रो. बच्चा सिंह हैं। कृषि विज्ञान संस्थान के संकाय प्रमुख प्रो. ए वैशम्पायन, वाणिज्य संकाय प्रमुख प्रो. आशाराम त्रिपाठी, बीएचयू में प्रवेश के लिए बनाई गई एपेक्स एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन प्रो. वीके सिंह, सांख्यिकी विभाग के प्रो. एसके उपाध्याय व विधि प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. अली मेहंदी कमेटी के सदस्य और सहायक कुलसचिव शिक्षक पीके सिन्हा सचिव हैं। कमेटी सुझाव भी देगी कि आगे इस तरह के मामलों को दोहराया न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें