फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 5.05 लाख राशन कार्ड धारकों ने लिया निशुल्क चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राशन की दुकानों पर अब तक 85 प्रतिशत कार्डधारकों ने निशुल्क चावल लिया है। 5.05 लाख कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलो चावल निशुल्क दिया गया। बचे राशन कार्डों पर नि:शुल्क चावल का वितरण किया जा रहा है। 26 अप्रैल तक सभी कार्ड धारकों को निशुल्क चावल मिलेगा।
विज्ञापन

पहले से अब राशन की दुकान पर भीड़ भी कम हो रही है। शुरुआत में कहीं सर्वर डाउन तो कहीं यूनिट कटने से पूरा चावल नहीं मिलने की शिकायत रही। जिसे बाद में दुरुस्त कराया गया। छित्तूपुर, सिगरा, महमूरगंज, चेतगंज, पिशाच मोचन, लहुराबीर, कचहरी, पांडेयपुर में दुकानें खुली रहीं। जिला आपूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय कहा कि जिले में कुल 5.95 लाख कार्ड धारकों का चावल है। अब तक 85 प्रतिशत कार्ड धारकों ने चावल ले लिया है। इसमें पात्र गृहस्थी कार्ड और अंत्योदय कार्डधारक शामिल है।
घटतौली में 24 दुकानों पर कार्रवाई
जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार, राशन की दुकानों पर जांच के लिए बाट माप विभाग की ओर से खाद्य अधिकारी लगाए गए थे। उन्होंने 1395 राशन की दुकानों की जांच की। इनमें से 24 दुकानों पर घटतौली पाई गई। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए डीएम से संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

पांच जांच अधिकारी अनुपस्थित
जिला आपूर्ति अधिकरी के अनुसार, राशन की दुकानों की जांच के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारी लगाए गए थे। इनमें से पांच अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिन पर कार्रवाई होगी। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू मिश्रा, विजयलक्ष्मी, मेनका श्रीवास्तव, प्रीति यादव, लीला सिंह शामिल हैं।
विपक्षी पार्षदों ने राशन किट बांटने में भेदभाव का लगाया आरोप
वाराणसी। कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में बांटे जा रहे राशन किट में भेदभाव का आरोप विपक्षी पार्षदों ने लगाया। कांग्रेस, सपा और निर्दल पार्षदों ने डीएम से आपत्ति जताई। पार्षद अंकित यादव, सुनील यादव, सफीकुज्जमा, बबलू शाह, हाजी ओकास अंसारी, मिथलेश साहनी, बेलाल अहमद ने कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारियों से शिकायत की गई। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि वे केवल उन्हीं वार्डों में राशन किट दे रहे हैं जहां भाजपा के पार्षद है। उधर, सपा के पूर्व प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने भी ट्वीट के माध्यम से सरकार को जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें