फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, दो युवकों पर अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज 

Thu, 18 Jun 2020 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने बुधवार देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध होकर दुपट्टे का फंदा बना कर जान दे दी। पिता ने बुधवार देर शाम गांव के ही एक युवक पर बेटी को अगवा करने और उसके दोस्त पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने किशोरी के पिता पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बुधवार सुबह थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेरी पुत्री 15 जून की रात दस बजे घर के सामने स्थित हैंडपंप से पानी भर रही थी। तभी पड़ोसी मनीष चौहान उसे तमंचे से आतंकित कर बाइक से उठा ले गया। गांव से एक किमी दूर गैस गोदाम के पास खड़े ट्रक में पहले से मौजूद मनीष के साथी धनंजय यादव ने किशोरी से दुष्कर्म किया। एक घंटे बाद किशोरी घर आई तो घटना के बारे में पता चला।

अगले दिन 16 जून को परिजन शिकायत करने पहुंचे तो मनीष के परिवार वालों ने उनसे मारपीट की। क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने बताया कि दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किशोरी के पिता की तहरीर पर मनीष और धनंजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि आरोपियों के खुले में घूमने और पुलिस के कार्रवाई न करने से क्षुब्ध होकर बेटी ने खुदकुशी कर ली है। वहीं पुलिस का कहना है कि टीम पीड़िता के घर गई थी और परिवार के लोगों को उसका मेडिकल कराने को कहा था। अभी इसकी तैयारी चल रही थी कि किशोरी के आत्महत्या की सूचना थाने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें