फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः रेप पीड़िता ने नहीं लगायी थी फांसी, गला घोंट कर हत्या

Tue, 22 Aug 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के एक गांव में पुलिस के दबाव में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के फांसी लगाए जाने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट में मौत फांसी से नहीं गला घोंटकर किए जाने का जिक्र आया है।
विज्ञापन


सीओ सदर विवेकानंद तिवारी ने रिपोर्ट में गला घोंटने से हुई मौत की पुष्टि की है। उनके मुताबिक किशोरी की मौत में हैंगिग की रिपोर्ट नहीं आई है। उसका विसरा भी संरक्षित कर लिया गया है। 

गौरतलब है कि शुक्रवार को रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने फांसी लगा कर जान दे दी। अब तक यह सामने आया है कि मामले में तत्कालीन एसओ किशोरी और उसके पिता पर मामले को दबाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया। शनिवार को दो चिकित्सकों डॉ. एस के मंजूल और डॉ. संदीप के पैनल ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई है।

सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होना पाया गया है। इसके साथ ही मरने वाली किशोरी केे शरीर पर चोट के कई निशान मिलने की पुष्टि रिपोर्ट में हुई है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़े विशेषज्ञ से इसके बारे में सलाह ली जाएगी। शव का विसरा संरक्षित किया गया है। आगे इस मामले में छानबीन के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

इधर, पुलिस की पूछताछ, उधर, पीड़िता ने लगा ली फांसी

demo pic
घटना वाले दिन शुक्रवार को रामपुर बरकोनिया एसओ किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनाई गई उसकी चाची के घर पहुंचे थे। इसके बाद एसओ ने पीड़िता के घर पहुंच कर उसके पिता से भी पूछताछ की। इस दौरान पीड़िता की मां शोर मचाने लगी कि उसकी बेटी ने फांसी लगा ली है।

पुलिस किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में घटना के तत्काल बाद डीआईजी विंध्याचल मंडल ने रामपुर बरकोनिया एसओ सत्येंद्र कुमार को निलंबित कर दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें