फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

Mon, 02 Mar 2020 10:14 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम को पड़ोस गांव के एक किशोर बालिका को बहलाकर सिवान में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। तब तक मौके पर बालिका की मां पहुंचकर शोर मचायी तो किशोर वहां से भाग गया। बालिका की मां ने थाने में तहरीर देकर किशोर के खिलाफ पाक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी एक छह वर्षीय बालिका शाम को घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस गांव का एक किशोर मौके पर पहुंचा और बालिका को बहला कर सिवान की ओर ले गया। किशोर बालिका को सिवान में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। तब तक बालिका की मां मौके पर पहुंच गई। बालिका की मां ने शोर मचाया तो किशोर वहां से भाग गया।

सोमवार की सुबह बालिका के पिता ने थाने में तहरीर देकर पड़ोस के किशोर पर बालिका से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बालिका का मेडिकल कराने के बाद 164 का बयान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें