फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म, युवती ने न्याय की लगाई गुहार, मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Nov 2020 12:10 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर नौकरी की तलाश कर रही एक युवती को झांसा देकर एक मकान में बुलाया गया। इस दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। 

विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने युवती को दूसरी पत्नी बनाकर साथ रखने का झांसा देकर मुकदमा दर्ज नही कराने का दबाव बनाया। इस दौरान अन्यत्र नौकरी करने से नाराज होकर परिजनों को आरोपी ने धमकी दी तो पी़ड़िता की दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।


पी़ड़िता के अनुसार, वर्ष 2018 में काशी विद्यापीठ से मॉस कम्युनिकेशन का कोर्स करने के बाद वह नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान दशाश्वमेध थाना अंतर्गत बड़ादेव निवासी प्रह्लाद गुप्ता उर्फ मद्देशिया से जान-पहचान हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रह्लाद उसे खजुरी पांडेयपुर स्थित एक मकान में बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। विरोध करने पर ब्लैकमेल करने पर उतारू हो गया और आए दिन नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करता रहा। 

बाद में अपनी दूसरी पत्नी बनाकर साथ रखने का झांसा देकर शिकायत दर्ज करने से रोका। पीडि़ता का आरोप है कि इस दौरान नौकरी के लिए वह मुंबई चली गई। इस बात से नाराज होकर प्रह्लाद उसके परिजनों को धमकी देने लगा। 

जानकारी होने पर 30 अक्तूबर 2020 को वाराणसी में आकर लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्रह्लाद गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें