फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की पत्नी, साले और एक अन्य पार्टनर की 3.26 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Fri, 13 Nov 2020 11:13 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रैनी में मुख्तार के पत्नी के गोदाम के कुर्क किए जाने के दौरान डुगडुगी पिटवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ जिला और पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी और पार्टनर अनवर सज्जाद व जमशेद रजा का गोदाम कुर्क कर लिया। अनवर मुख्तार का साला है। दक्षिणटोला थाने के रैनी गांव में 15 बीघे यानी 3.42 हेक्टेयर में बने गोदाम की कीमत तीन करोड़ 26 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों ने किस तरह यह संपत्ति बनाई, इसकी जानकारी न देने पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह ने बताया कि रैनी गांव स्थित एफसीआई गोदाम का अनुबंध एफसीआई से किया गया है। जांच में पता चला कि यह संपत्ति विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी रौजा, गाजीपुर के नाम से है। कंपनी का मालिक आतिफ रजा है। मुख्तार की पत्नी आफशां अंसारी, साला अनवर सज्जाद और जमशेद रजा पार्टनर हैं। 


संबंधित लोगों ने यह संपत्ति कैसे बनाई, इसका ब्योरा नहीं दे पाए। इसके बाद डीएम अमित सिंह बंसल के पांच नवंबर के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक नगर नरेश कुमार के नेतृत्व में गोदाम कुर्क कर लिया गया। गोदाम से सालाना एक करोड़ 80 लाख  किराया आता है। इसे अब सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि यदि आरोपी साबित कर देंगे कि उन्होंने यह संपत्ति कैसे बनाई, तो इसे मुक्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें