विमान ने रात करीब 9:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार सभी 140 यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। विमान के बाबतपुर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान की लैंडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कराया गया।
रांची में मौसम खराब होने के कारण उड़ान डायवर्ट किए जाने से यात्रियों को कुछ समय के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को विमान के सुरक्षित उतरने के बाद स्थिति की जानकारी दी गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार विमान और उसमें सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मौसम में सुधार होने और रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग की स्थिति सामान्य होने के बाद विमान को आगे रवाना किए जाने की संभावना जताई गई। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विमान की आवाजाही और मौसम की स्थिति पर नजर रखी गई। अचानक उड़ान डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानी जरूर हुई, लेकिन किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।