फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में 'ब्रह्मास्त्र' : रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की

Sun, 09 Jun 2019 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दर्शन करने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट पिछले सप्ताह से बनारस में ही ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही रणबीर और आलिया शूटिंग के साथ ही वाराणसी के खानपान का भी स्वाद चखते हैं। इसी दौरान दोनों अभिनेताओं ने शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में शीश भी नवाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह दोनों कलाकार बाबा दरबार पहुंचे और विधि-विधान से काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन करने के बाद आलिया-रणबीर ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मंदिर की तरफ से उनको प्रसाद स्वरूप रुद्राक्ष की माला और बाबा का भोग भेंट किया गया।

मंदिर से निकलते समय मंदिर सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने दोनों कलाकारों के साथ सेल्फी ली। फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए हफ्ते भर से रणबीर-आलिया बनारस में ही हैं। लगभग एक सप्ताह से फिल्म की शूटिंग घाट किनारे और रामनगर किला में हो रही है। दर्शन पूजन के दौरान फिल्म यूनिट के अन्य कलाकार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें