फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में 44 के पार पहुंचा पारा, केरल में मानसून ने दी दस्तक

Sun, 09 Jun 2019 11:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बनारस में 44 पार पहुंचा तापमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम की तल्खी से शनिवार को राहत दिलाने बादल आए जरूर, लेकिन उम्मीद की आस जगाकर चले गए। दोपहर में बादलों की आवाजाही ऐसी रही मानो अब बरस ही जाएंगे, लेकिन बादल तरसाकर निकल गए और गर्मी से राहत मिलने की हाल-फिलहाल की उम्मीद समाप्त हो गई। बादलों के जाने के बाद सूरज की तल्खी ने लोगों को जमकर झुलसाया। वहीं मानसून से केरल में दस्तक दे दी है। पूर्वांचल में इसके जून के अंत तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


पारा एक बार फिर बढ़ने लगा है, इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ता जा रहा है। धूप इतनी तेज हो रही है कि लोगों को बाहर निकलने में सोचना पड़ रहा है। इस सप्ताह जो तापमान में जो कमी आई थी और 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, शनिवार को उसमें भी उछाल आ गया और एक बार फिर 44 डिग्री के पार पहुंच गया। माना जा रहा है कि मौसम अभी एक दो-दिन ऐसे ही बना रहेगा।



अस्पतालों की ओपीडी में हीट स्ट्रोक, पेट संबंधी बीमारियों वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मंडलीय अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एके सिंह ने बताया कि धूप से बचाव बहुत जरूरी है। बताया कि गर्मी के इस मौसम में खान-पान में ध्यान देने के साथ ही पानी की कमी नहीं रहना चाहिए। ओपीडी में पेट संबंधी बीमारी के मरीज अधिक आ रहे हैं, जिन्हें सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। उधर शनिवार का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.9 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें