कल पांच घंटे होंगे काले हनुमान के दर्शन
रामनगर दुर्ग परिसर स्थित प्रसिद्ध श्यामवर्ण दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पट रविवार को आम श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खोले जाएंगे। दुर्ग के सुरक्षाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। श्रद्धालु अपराह्न तीन बजे तक दर्शन कर सकेंगे। ठीक 3 बजे दुर्ग का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक मंदिर के पट जनसाधारण के लिए साल में एक बार केवल भोर की आरती वाले विशेष अवसर पर ही खुलते हैं।