फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोविंद चौधरी ने सीएम योगी पर बोला हमला, कहा- गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे मुख्यमंत्री 

Mon, 27 Jan 2020 10:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
रामगोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक रामगोविंद चौधरी ने सोमवार को बलिया जिले के बांसडीह में सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री हमेशा गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जनता से चुनावों में किए गए वादे पर सरकार अमल नहीं कर पा रही है। आमलोग परेशान हैं। रोजमर्रा की चीजें महंगी हो रही हैं। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम का बयान कि प्रदेश में नौकरी की कमी नहीं हैं, योग्य उम्मीदवार की कमी है सरकार की नकारात्मक कार्यशैली को दर्शाता है। सरकार की गलत नीतियों व कार्यशैली से अपराध और बेरोजगारी चरम पर है। तहसील, थानों और कार्यालयों में घूसखोरी से लोग परेशान हैं।

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के लगातार दाम बढ़ने के कारण गरीबों को खाने पर भी संकट है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब सता में रहती है तो आम जनता के हितों के लिये कार्य करती है और जब सता से बाहर हो जाती है तो आम जनता के हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कब क्या कहते हैं इसका ठिकाना ही नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर सरकार की नाकामियों को बताने की अपील की।

डॉ. हरिमोहन ने भारतीय संविधान के उद्देशिका की कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। बैठक में रामजी गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह, अशोक यादव, संकल्प सिंह, चन्दन सिंह, माण्डलु सिंह, छितेश्वर सिंह, राणा कुनाल सिंह आदि रहे। अध्यक्षता सपा बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह तथा संचालन रविंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें