जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर लकड़ी का रामदरबार और श्रीराम मंदिर का मॉडल बन रहा है। इसके अलावा जीआई उत्पादों में शामिल वॉल हैंगिंग, वुड कार्विंग, मेटल रिपौजी वर्क, जरी जरदोजी, साॅफ्ट स्टोन जाली क्राफ्ट की मदद से भी श्रीराम मंदिर मॉडल को विकसित किया जाएगा। मंदिर के उद्घाटन के बाद बनारसी जीआई उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलेगा। अयोध्या के अलावा काशी में भी इन उत्पादों की बिक्री खूब होगी।