फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राममंदिर का ध्वजारोहण...काशी के डोमराजा परिवार के पवन और सुनील जाएंगे, इन लोगों को भी न्योता

Sat, 22 Nov 2025 05:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Ram Mandir Dhwajarohan: अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख लोगों को न्योता भेजा गया है। काशी के डोमराजा परिवार के दो लोग भी यहां जाएंगे। मंदिर में अतिथियों के ठहरने के लिए 1600 कमरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
राम मंदिर में ध्वजारोहण की तैयारी। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बालक राम के मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काशी प्रांत के लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। इसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है। 24 नवंबर को सभी लोग काशी से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वहीं, काशी प्रांत के 16 जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं। वाराणसी से 22 से अधिक लोग अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


काशी प्रांत के वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज, कौशांबी के आदिवासी, सामाजिक कार्यकर्ता और विशिष्ट समुदाय से जुड़े लोग राममंदिर के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। काशी प्रांत से अयोध्या पहुंचने वालों के लिए कारसेवकपुरम में ठहरने का इंतजाम किया गया है। 

विज्ञापन

तैयारियां पूर्ण

वाराणसी से अपना घर आश्रम के डॉ. के निरंजन, सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर, सारनाथ आश्रम से रमेश श्रीवास्तव, डोमराजा परिवार के पवन चौधरी, सुनील चौधरी, सिकंदर चौधरी, पवन चौधरी के साथ ही किन्नर समाज की पिंकी तिवारी को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है। सभी लोग 24 नवंबर को सड़क मार्ग से बस से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार आमंत्रित अतिथियों को ठहराने के लिए ट्रस्ट की ओर से 1600 कमरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा व्यवस्था संभालने में लगने वाले कार्यकर्ताओं को एक दिन पहले 24 नवंबर को बुलाया गया है। कारसेवकपुरम के अलावा रामसेवकपुरम और तीर्थ क्षेत्र पुरम में भी आवासीय व्यवस्था की गई है।

तीर्थक्षेत्र भवन में होगी काशी की रसोई: तीर्थक्षेत्र भवन में वाराणसी के सूर्यकांत जालान उर्फ कानू भाई की ओर से भोजनालय का संचालन किया जाएगा। इसमें आठ सौ से एकज हजार लोगों के लिए भोजन का इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें