फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir First Anniversary : काशी में हुई भव्य गंगा आरती, भक्तों ने जलाए दीप; बोले- जय श्रीराम

Wed, 22 Jan 2025 07:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Ram Mandir First Anniversary : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर काशी में जगह-जगह दीप जलाए गए। गंगा आरती की गई। इसके साथ ही राम मंदिरों सहित विभिन्न देवालयों में पूजन-अर्चन किए गए।
विज्ञापन
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर काशी में हुई भव्य गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ram Mandir First Anniversary : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में काशी के प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से भव्य गंगा आरती  की गई। यह आयोजन आध्यात्मिकता, जिसमें हर दिन की तरह देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

विज्ञापन




गंगा आरती का शुभारंभ शाम को वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आरती में सैकड़ों दीपकों की मनमोहक रोशनी, शंखनाद, घंटों की ध्वनि और भक्तों के जयघोष ने सम्पूर्ण घाट को दिव्यता से आलोकित कर दिया।
विज्ञापन


आयोजन के दौरान भगवान श्रीराम के भजनों और गंगा स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष किशोरी रमण दुबे ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा का यह दिन हमारे लिए गर्व और श्रद्धा का प्रतीक है। गंगा आरती के माध्यम से हम सभी ने भगवान राम और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया है।

विज्ञापन

सारनाथ में दीप जलाकर प्रभु श्रीराम को नमन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
ग्यारह हजार दीपों से सजा सारनाथ
अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने के एक वर्ष पूरा होने पर बुधवार को राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन की ओर से पुरातात्विक संग्रहालय के सामने स्थित गैदरिंग प्लाजा में प्रज्ज्वलित किया।
 इसके साथ ही पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर के प्रवेश द्वार के सामने भी 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

फेरी पटरी ठेला व्यवसाई संगठन के उपाध्यक्ष राजेश कुमार एवं रामचंद्र प्रजापति ने किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम सभी के आदर्श हैं। उनके गुणों को आत्मसात करने से राम राज्य स्वतः स्थापित हो सकता है। इस मौके राजू, विजय कुमार, विकास, आधार सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें