भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन गुरुवार और कई जगहों पर शुक्रवार को भी मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी के धागे को बांधकर मंगल कामना की तो वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेकर उन्हें उपहार दिए।
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व गुरूवार की देर शाम से शुक्रवार की सुबह तक मनाया गया। क्षेत्र के बेनीपुर, गौर, खजूरी, रखौना, करधना, रूपापुर मेहंदीगंज, नागेपुर व पूरे आदि गांवों में बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी के धागे को बांधकर मंगल कामना की। तो वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेकर उन्हें नेग (उपहार) दिए।
विज्ञापन
रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक परम्परागत ढंग से मना। भाई और बहन के इस पवित्र रिश्ते को प्रगाढ़ करने के लिए बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई में प्रेम स्वरूप राखी बांधकर मिठाई खिलाया और भाई के दीर्घायु होने का कामना किया।