विकास खंडों में राखी बनाने का कार्य किया। विकास खंड आराजी लाइन के ग्राम शहंशाहपुर में दुर्गावती, हरपुर में 3 महिला, विकासखंड काशी विद्यापीठ के ग्राम सूजाबाद व करौंदी में स्वयं सहायता समूह की 10-10 महिलाएं, विकासखंड पिण्डरा में पहलवान बाबा महिला ग्राम संगठन की 12 महिलाओं के समूह ने राखी बनाई।
इन्होंने कच्चा माल वाराणसी के बाजार से लाकर अपने गांव में राखियां बनाईं। समूह की महिलाएं राखियां को अपने ग्राम संगठन समूह व संकुल स्तर पर बेच रही हैं। कुछ महिलाओं ने दीदी समूह से ऋण लेकर परचून या जनरल स्टोर की दुकान खोली है। जिस महिला के पास अपनी स्वयं की दुकान है, वहीं पर राखी बेच रही हैं।