फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों को उपहार में देंगे मास्क और सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना काल में रक्षाबंधन का त्योहार भी सतर्कता के साथ मनाने की तैयारी भाई व बहन कर रहे हैं। इस बार बहनों को उपहार में देने के लिए भाई चॉकलेट के संग मास्क व सैनिटाइजर भी पैक करा रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने ऑर्डर पर यह सुविधा भी शुरू कर दी है। 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व है। बहुत से लोग ऑनलाइन रक्षाबंधन भी मानने की तैयारी में है। कुछ बहनें होम मेड राखी भी तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना का असर बाजार में गिफ्ट शॉप पर पड़ा है। चौक के नारियल बाजार राखी व्यवसायी नंद लाल अरोड़ा ने बताया कि इस साल तो राखी का बाजार बहुत अच्छा नहीं है। हालांकि ग्राहकों के ऑर्डर कुछ ऐसे आ रहे हैं कि राखी के साथ डिजायनर मास्क व सैनिटाइजर भी हों। ऑर्डर पर कुछ इस तरह तैयार किया जा रहा है।
मिठाई व्यापारी परेशान
कोरोना काल में दुकानों के नए नियम में बदलाव के तहत सप्ताह में 4 दिन मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को दुकानें खुलेंगी। ऐसे में 3 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पड़ रहा है, 2 अगस्त रविवार और 1 अगस्त शनिवार पड़ रहा है। इन तीनों दिन बाजार बंद रहेगा। इसलिए अब खरीदारी के लिए महज 4 दिन ही शेष है। ऐसे में मिठाई कारोबारी काफी चिंतित है। क्योंकि रक्षाबन्धन पर मिठाइयों की बिक्री भी सबसे अधिक होती है। तीन दिन पहले कोई मिठाई खरीदेगा नहीं। महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा व उपाध्यक्ष शोभनाथ विश्वकर्मा ने इस मामले में जिला प्रशासन से वार्ता भी की है।
विज्ञापन

चीनी बहिष्कार ने बदला राखी का त्योहार
चीनी उत्पादों के बहिष्कार का असर राखी त्योहार पर पड़ा है। खाद्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवरतन राठी एवं कैट एक्शन कमेटी के जिला प्रभारी गौरव राठी ने बताया कि बाजारों में इस बार स्वदेशी राखियों की मांग है। राखी के इस त्योहार पर देशभर में कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, घरों व आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाएं बड़े पैमाने पर कैट के सहयोग से राखियां बना रही हैं। यह पहली बार है कि पारंपरिक राखी बनाने के अलावा, महिलाओं ने नए प्रयोग करते हुए कई अन्य प्रकार की राखियां भी बनाई हैं। जिनमें विशेष रूप से तैयार मोदी राखी, बीज राखी भी शामिल है। जिसके बीज राखी के बाद पौधेलगाने के काम में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें