फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में बोले राकेश टिकैत, सरकार को नहीं सुनाई दे रहा किसानों का दर्द

Thu, 08 Apr 2021 10:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
राकेश टिकैत का स्वागत करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली के सैयदराजा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को लेकर केंद्र सरकार बहरी बन गई है। उनको किसानों का दर्द व फरियाद सुनाई नहीं दे रहा है। केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों की जमीन पूंजीपतियों के हवाले करने की साजिश रच रही है।

विज्ञापन


किसान नेता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को बिहार के करगहर में आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान सैयदराजा क्षेत्र के जेठमलपुर मोड़ पर किसान विकास मंच व किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर किसान नेता का स्वागत किया। 

इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि नए कृषि कानूनों से किसान अपने ही खेत में मजदूर बनकर रह जाएगा। कहा कि देश के किसान व जनता मिलकर केंद्र सरकार को नए किसान कानून वापस लेने पर विवश कर देंगे। मौजूद किसानों से यह भी कहा की वे भी मुहिम से जुड़कर किसान आंदोलन को आगे बढ़ाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर किसान यूनियन वाराणसी के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, राष्ट्रीय सचिव जयराम सिंह, किसान विकास मंच के जिलाध्यक्ष पारसनाथ तिवारी, सुरेश बनवासी, राधेश्याम पांडेय, राज बहादुर सिंह, रजनीश पांडेय, हरिद्वार सिंह, अशोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें