रक्तदाताओं कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया सैंपल।
- फोटो : अमर उजाला
मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ.प्रसन्न कुमार के अनुसार रक्तदान एक ऐसा दान है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। एक दूसरे की मदद से ही इस जरूरत को पूरा किया जा सकता है। ऐसा तभी होगा जब लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करेंगे।
रक्तदान से पहले यह जानना है जरूरी
- 18 से 65 साल का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
- 90 दिन में एक बार रक्तदान कर सकते हैं।
- अगर शरीर में 12.5 ग्राम से अधिक हीमोग्लोबिन है तो डॉक्टरों की सलाह पर रक्तदान कर सकते हैं।
- रक्तदान करने से एक दिन पहले पूरी नींद बहुत जरूरी है।
- एक दिन पहले शराब का सेवन न करें
रक्तदान से होते हैं ये फायदे
- शरीर मे नई लाल रक्त कोशिकाएं बनती हैं।
- रक्तदान करने से शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है।
- हृदय संबंधी बीमारियां होने का खतरा भी कम रहता है।
- कैंसर के खतरे को भी कम करता है।
- शरीर मे रक्त प्रवाह को सामान्य बनाएं रखता है और बीपी की समस्या भी नही होती है।
यहां लगा शिविर
- मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
- आईएमए लहुराबीर