फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electoral Bond: राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, इलेक्टोरल बॉन्ड आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला

Thu, 30 May 2024 12:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Lok Sabha Election: उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि अग्निवीर योजना के जरिये युवाओं को भरी जवानी में चार साल में सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। लाल आंखें बात करके दुश्मनों से बात करने का वादा करने वाले पीएम मोदी चीन द्वारा भारत के भूभाग कब्जा करने के बाद चीन से लाल आंखें बात करने की बजाय उससे नजरें चुराकर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विश्वनाथ धाम में राज्यसभा सांसद व उपनेता प्रमोद तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद व उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का डर दिखाकर हफ्ता वसूली करती है। इसका खुलासा अभी इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले के रूप में सामने आया है। भाजपा द्वारा यह आजाद भारत का सबसे बड़ा चंदा घोटाला है। भाजपा इसमें रंगे हाथों पकड़ी गई है।

विज्ञापन


बुधवार को लहुराबीर स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। प्रमोद तिवारी ने कहा कि जो कहा करते थे कि मैं तो फकीर हूं झोला उठाकर चल दूंगा। वह तो चार जून से पहले ही झोला उठाकर ध्यानमंडपम में जा रहे हैं। स्मृति इरानी भी अब स्मृति में रह जाएंगी। 

उन्होंने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उसमें साहस है तो उन्होंने किस-किस से कितना- कितना चंदा लिया है और कब-कब लिया है उस पर एक श्वेत पत्र जारी करे। यदि भाजपा इसका स्त्रोत न बताए तो सर्वोच्च न्यायालय इसकी जांच कराए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, केंद्र सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। चाहे देश की सीमाओं की सुरक्षा हो, बेरोजगारी हो, किसानों का मुद्दा हो, महंगाई हो अथवा भ्रष्टाचार का मामला हो। हर स्तर पर देश की जनता के साथ धोखा हुआ है। अच्छे दिन आने का सपना दिखाकर सत्ता में आयी मोदी सरकार ने देश की जनता को बुरे दिन में पहुंचा दिया है। देश की जनता महंगाई की भयंकर मार झेल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें