बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में पूजा करते उपसभापति
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश रविवार को बाबा दरबार पहुंचे। तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन उपसभापति ने बाबा विश्वनाथ से देश में सुख, शांति, उन्नति और महामारी के खात्मे की कामना भी की।
रविवार की सुबह राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश बाबा दरबार में पहुंचे।
उन्होंने मंदिर में दर्शन के बाद रुद्राभिषेक किया। इसके बाद मदनपुरा स्थित श्यामा चरण लाहिड़ी महाशय आश्रम पहुंचे। वहां पर महाशय का आवास भी देखा। आवास पर समय बिताने के बाद वह बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। बाबा का दर्शन पूजन करने के साथ ही उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। आगंतुक पुस्तिका में उपसभापति ने काशी यात्रा का वृतांत लिखा।
इससे पहले उन्होंने शनिवार को संकट मोचन मंदिर में भी दर्शन पूजन किया था। उपसभापति बीएचयू मंदिर के बाद बाबा काल भैरव के दर्शन पूजा करने गए। देर शाम उन्होंने तैलंग स्वामी आश्रम में भी कुछ समय बिताया। उपसभापति हरिवंश तीसरे दिन सोमवार को चंदौली के रामगढ़ स्थित लोकनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।