फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के नए राज्यपाल बोले- पीओके पर भी होगा भारत का कब्जा, हमारा संकल्प है ये

Sun, 01 Sep 2019 05:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
कलराज मिश्र (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के राज्यपाल बनाए गए कलराज मिश्र ने रविवार को मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में पीओके को लेकर बयान दिया है।

विज्ञापन


कलराज मिश्र ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा है। पाकिस्तान को अब भय सता रहा है कि आगे चलकर पीओके भी भारत में आ जाएगा। यह हमारा संकल्प भी है कि पीओके भारत का हिस्सा है। हम इसे जरूर लेंगे। इसे हम कब लेंगे, कैसे लेंगे यह आने वाला समय बताएगा।

ये भी पढ़ें : एसआईटी ने शुरू की ठेकेदार आत्महत्या मामले की जांच, परिजनों के दर्ज हुए बयान, फाइलों को भी खंगाला
विज्ञापन


कलराज मिश्र ने कहा कि अनुच्छेद 370 को अस्थाई रूप से लागू किया गया था। देश की एकता व अखंडता के लिए यह आवश्यक हो गया था तो उसे खत्म किया जाए। अब जो कानून संसद में बनेगा वह सब जगह लागू होगा। पहले हम कहते थे कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, पर अब वह भारत का ही है।

विज्ञापन

पाकिस्तान को लग रहा है कि पीओके भी पर भारत में न आ जाए। पाकिस्तान कुंठित और हताश है। कुंठा में विवेक शून्यता बढ़ जाती है। इसलिए वह क्या बोल रहा है, कुछ समझ नहीं आ रहा। आर्थिक मंदी के सवाल पर कलराज मिश्र ने कहा कि वैश्विक मंदी के दौरान सर्वेक्षण के आधार पर कह सकता हूं कि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से चलने वाली है।

ये भी पढ़ें : मुस्लिम समुदाय ने निकाला जनाजा-ए-पाकिस्तान, यूएन को पत्र लिखकर परमाणु हथियार जब्त करने की मांग

प्रधानमंत्री और उनकी टीम अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी है। हमें विश्वास है कि व्यवस्था जल्द ही नियंत्रित होगी और जो जीडीपी कम हुई है वह आगे बढ़ जाएगी। असम में एनआरसी मामले पर कहा कि सरकार ने समय दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें