बरजा के नीचे बैठे दर्शक घायल हो गए। लोगों के घायल होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोगों ने घायलों को सुखपुरा में एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले आए।
ये भी पढ़ें : जौनपुर : खेत पर गई किशोरी के साथ गैंगरेप, पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया
बाद में चिकित्सक ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दो घायलों मुन्ना(30) पुत्र राजदेव, भरत यादव(32) पुत्र शिवप्रसाद की हालत गंभीर है। अन्य घायलों में श्याम नारायण यादव पुत्र गोविंद यादव, भरत यादव पुत्र लखन यादव, चनेश्वर सहित आधा दर्जन लोग शामिल हैं।