फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित तीन मंत्री और राज्यपाल राम नाईक आज बनारस में, ये है कार्यक्रम

Fri, 02 Nov 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बनारस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और भदोही में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत तीन मंत्री और राज्यपाल राम नाईक शुक्रवार को शहर में हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह एमएसएमई की ओर से बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित ऋण 59 मिनट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद विंध्यवासिनी नगर कालोनी स्थित भाजपा नेता श्रीप्रकाश शुक्ल और सिगरा स्थित हर्षपाल कपूर के घर जाएंगे।

इसके बाद रात्रि विश्राम कैंटोमेंट स्थित ताज होटल में करेंगे। शनिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव, संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन के बाद 12:20 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहले वाराणसी आएंगी। इसके बाद भदोही में एमएसएमई की कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शाम को मुंबई रवाना हो जाएंगी। राज्यपाल राम नाईक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आए हुए हैं। वह दीक्षांत समारोह के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना दीनदयाल हस्तकला संकुल में जाएंगे। वे लखनऊ से ट्रेन से कैंट स्टेशन पर आएंगे। बता दें कि सभी के आगमन का प्रोटोकाल जिला प्रशासन के पास गुरुवार को आ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें