काशी विश्वनाथ मंदिर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
देश के रक्षामंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath singh) काशी दौरे पर हैं। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार की सुबह संकट मोचन दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे। दर्शन पूजन कर रक्षा मंत्री ने देश की उन्नति और तरक्की के लिए प्रार्थना की। संकटमोचन दरबार पहुंच कर बजरंगबली की विधिवत पूजन अर्चन करने के बाद आरती भी की।
उसके बाद संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र से मंदिर के लाउंज में बैठकर शिष्टाचार मुलाकात की और काशी के बारे में चर्चा की। इस दौरान मंदिर के महंत ने रक्षा मंत्री को माला और प्रसाद भेंट किया।
इस दौरान मंदिर में आम दर्शनार्थियों का प्रवेश रोक दिया गया था। रक्षामंत्री ने मंदिर से निकलते समय मुख्यद्वार पर खड़े जनसमुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मुख्यद्वार पर खड़े लोगों ने इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ सेल्फी भी ली।
'देखो हमरी काशी' के विमोचन समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा की पुस्तक के विमोचन के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा किसी भी शहर की पहचान भले ही राजनीतिक लोग, प्रशासक, साहित्यकार व अन्य विशिष्टजन के रूप में होती है। मगर, नगर के जनजीवन अंदाज का निर्धारण साधारण जन ही करते हैं। इनके बिना शहर और जीवन की कल्पना संभव नहीं है। यहां के हर निवासी की आत्मा में काशी है।