फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट पुल: अगले आदेश तक यातायात डायवर्जन निरस्त, छह घंटे में हांफ गए राहगीर; ऑटो वालों ने लिया बढ़ा किराया

Sun, 21 Dec 2025 06:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Malviya Bridge Varanasi: वाराणसी स्थित राजघाट पर यातायात डायवर्ट होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के अधिकतर इलाकों में जाम की समस्याएं हुईं।
विज्ञापन
राजघाट पुल पर मरम्मत की वजह से जाम की समस्या बढ़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट पुल पर मरम्मत की वजह से शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू डायवर्जन व्यवस्था शनिवार दोपहर 2 बजे के बाद स्थगित कर दी गई। 6 घंटे तक राहगीरों के हांफने के बाद यातायात पुलिस ने अगले आदेश तक डायवर्जन पर रोक लगा दी है। पहले दिन रूट डायवर्जन के चलते पड़ाव चौराहे से रामनगर, सामनेघाट पुल और लंका मालवीय चौराहा तक यातायात का दबाव बढ़ गया।

विज्ञापन


सुबह 7 बजे के बाद से ही दोपहर तक रामनगर चौराहा, सामनेघाट पुल और सामनेघाट-नगवा-लंका मार्ग तक जाम में फंसकर ऑटो, कार सवार हांफते रहे। सुबह 10 बजे के बाद नमो घाट की तरफ से पड़ाव चौराहा की तरफ आने और पड़ाव से नमो घाट जाने वाले दोपहिया वाहन इस कदर फंसे कि उन्हें आगे निकलने में परेशानी हुई। 10 बजे के बाद से शुरू हुआ जाम दोपहर दो बजे के बाद तक लगा रहा।

यातायात पुलिसकर्मियों और रामनगर, आदमपुर पुलिस की सतर्कता के बावजूद पहले ही दिन छह घंटे के डायवर्जन में ही लोग हांफ गए। पीडब्ल्यूडी की ओर से राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य को कुछ दिन बाद से शुरू करने का निर्णय लिया है। सुबह 8 बजे से लागू डायवर्जन को दोपहर 2 बजे के बाद निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन

यात्रियों को हुई परेशानी

यातायात दबाव को देख पूरी तैयारियां थीं। पड़ाव चौराहे से रामनगर मार्ग और सामनेघाट पुल से लंका मालवीय चौराहा, भगवानपुर से डाफी मार्ग पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया गया। छोटे और हल्के वाहन ही सामनेघाट पुल से गुजारे गए। जबकि राजघाट पुल के दोनों छोर पर सीमेंटेड बैरियर लगाकर बड़े वाहनों के लिए रास्ता अवरूद्ध किया गया। सिर्फ पैदल, दोपहिया, स्कूली वाहन और एंबुलेंस को छूट दी गई।

एसीपी यातायात सोमवार वीर सिंह ने रामनगर, कोतवाली और लंका सर्किल के टीआई, संबंधित थानों की पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था की निगरानी की। पड़ाव चौराहा से लेकर रामनगर चौराहा और लंका तक यातायात व्यवस्था देखी। पीडब्ल्यूडी की ओर से 20 दिसंबर से 13 जनवरी 2026 तक राजघाट पुल का मरम्मत कराना है। इस वजह से डायवर्जन लिया गया था।

राजघाट पुल पर मरम्मत की वजह से लगा जाम। - फोटो : संवाद
ऑटो, ई-रिक्शा वालों ने लिया बढ़ा किराया
राजघाट पुल पर प्रतिबंधित के बाद पड़ाव चौराहा से रामनगर मार्ग पूरी तरह से चोक हो गया। सुबह रामनगर किला मार्ग से सामनेघाट पुल और ट्रॉमा सेंटर, मालवीय चौराहा तक जाम इतना बढ़ा कि बीच रास्ते में ऑटो वालों ने यात्रा करने से इन्कार कर दिया। 40 की जगह 80 रुपये यात्रियों से लिए गए। पीडीडीयूनगर से लंका बीएचयू गेट और लंका चौराहा से कैंट की ओर जाने के लिए लोग परेशान हुए।

सामनेघाट पुल पर ही लोग 30 मिनट फंसे रहे। पीडीडीयूनगर निवासी राहुल तिवारी बाबू ने बताया कि कैंट रोडवेज जाने के लिए पड़ाव, रामनगर और लंका होकर कैंट पहुंचना पड़ा। 40 रुपये में पीडीडीयूनगर से कैंट पहुंच जाते थे, सुबह के समय डायवर्जन के बाद एक तो दूरी बढ़ी, किराया और समय भी अधिक लगा। परिवार लेकर परेशान हो गए। सामनेघाट में जाम को देख कुछ ऑटो वालों ने ट्रॉमा सेंटर से ही वाहन वापस मोड़ लिया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने राजघाट पुल पर ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट के कार्य को अगली तिथि तक आगे बढ़ा दिया है। इस वजह से छह घंटे में डायवर्जन समाप्त किया गया। जब पीडब्ल्यूडी की ओर से दोबारा अनुमति मांगी जाएगी, तब डायवर्जन लागू किया जाएगा। फिलहाल पहले की तरह ही राजघाट पुल से गाड़ियों की आवाजाही होती रहेगी। - अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी यातायात, वाराणसी कमिश्नरेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें