फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026: नए साल पर तीन दिन बंद रहेंगे बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन, 25 से बढ़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 21 Dec 2025 05:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: इस बार नए साल पर काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के स्पर्श दर्शन बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं की संख्या 25 दिसंबर से बढ़ने लगेगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

New Year 2026: नए साल पर तीन दिन तक बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन बंद रहेंगे। इस दौरान मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर मंदिर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग होगी। 23 दिसंबर तक मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। 25 दिसंबर से काशी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी।

विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण ने बताया कि 31 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक बाबा के झांकी दर्शन होंगे। स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इस दौरान भीड़ ज्यादा हुई तो स्पर्श दर्शन के प्रतिबंध की अवधि और बढ़ाई जा सकती है। सीईओ ने बताया कि शीतकालीन छुट्टियों और नए साल पर लोग काशी में बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। पिछले साल महाकुंभ के दौरान तो व्यवस्थाएं दी गई थीं, इस बार भी वही व्यवस्थाएं लागू रहेंगी।

धाम में बढ़ी भीड़, भक्तों की लगी कतार
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दरबार में वीकेंड होने की वजह से शनिवार को भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर के गेट नंबर चार से लेकर बांसफाटक तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। धाम परिसर में भी चारों ओर बैरिकेडिंग में श्रद्धालु कतारबद्ध थे।
विज्ञापन

नए साल पर ऑनलाइन बुकिंग है बंद
नए साल पर दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी। मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 31 दिसंबर से दो जनवरी तक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए ऑनलाइन बुकिंग बंद रखी जाएगी। बाबा की आरती की बुकिंग की सुविधा मंदिर की वेबसाइट और एप पर सुगम दर्शन और रुद्राभिषेक की बुकिंग उपलब्ध है। एडवांस टिकट के लिए ऑनलाइन बुकिंग एक माह के लिए ही उपलब्ध रहती है। बताया कि वेबसाइट और एप पर सुगम दर्शन और रुद्राभिषेक की ऑनलाइन बुकिंग दो जनवरी के बाद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें