फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजघाट पुल की मरम्मत के बीच नावों का वसूल रहे मनमाना किराया, नियमों को ताक पर रख कर रहे हैं सफर

Fri, 26 Dec 2025 05:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है। ऐसे में पुल से वाहनों का आना- जाना बंद है। ऐसे में नावों का मनमाना किराया वसूला जा रहा है। 
विज्ञापन
बिना लाइफ जैकेट के नावों पर सफर कर रहे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरम्मत कार्य के लिए मालवीय पुल पर वाहनों का आवागमन बंद होने के बाद नाविकों की चांदी हो गई है। नाविक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भले ही गंगा में कोई साधन न शुरू किया गया हो, लेकिन 2 दिनों से नाविक लोगों को लाने और ले जाने का काम कर रहे हैं। इस बीच किराये को लेकर काफी किचकिच हो रही है। 

विज्ञापन


कभी नाविक और यात्रियों के बीच किराये को लेकर तो कभी यात्रियों को अपने नाव में बैठाने को लेकर आपस में ही भिड़ जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को दो नाविक किराये को लेकर यात्रियों से भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक की आ गई। किसी तरह बीच बचाव कर स्थानीय लोगों ने माहौल को शांत किया। मालवीय पुल पर आवागमन बंद होने से 10 हजार लोगों को समस्या हो रही है। 

पैदल आवागमन शुरू है, लेकिन लोगों की मांग है कि पुल की मरम्मत तक गंगा में नावों से यातायात शुरू किया जाए। ऐसे में निजी नावों के संचालक दो दिन से नावों का संचालन कर कमाई कर रहे हैं। नमो घाट से नावों में यात्रियों को गंगा पार कराने के दौरान सुरक्षा को ताक पर रखा जा रहा है। 
विज्ञापन


नाविक बिना लाइफ जैकेट पहने यात्रियों को गंगा पार करा रहे हैं। न ही यात्री नियमों का पालन कर रहे हैं। जल पुलिस प्रभारी एसआर गौतम ने बताया कि यात्रियों को किराया तय कर नावों पर बैठना चाहिए। जो भी नाविक बिना लाइफ जैकेट पहने यात्रियों को बैठाएगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें