फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बोले राजबब्बर, सत्ता के लिए राम का इस्तेमाल करने वाले किसी के नहीं हो सकते

Fri, 24 Nov 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
रोड शो करते राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकतंत्र में भाजपा सरकार चुनाव को हाईजैक कर रही है। बीजेपी सरकार चुनाव में चोरी और डाका डालने में जुटी हुई है। जनता यह सब देख रही और वक्त आने पर इसका जवाब देगी।
विज्ञापन


राम की बात करने वाले लोग सीता के राम की नहीं बल्कि सत्ता के राम की चाहत रखते हैं और जो राम को सत्ता के लिए उपयोग कर सकता है वह किसी का भी नहीं हो सकता। उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने गुरुवार को वाराणसी में रोड शो के दौरान बातचीत में कहीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 22 सालों की बदहाली के लिए भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री ने जब यहां से चुनाव लड़ा तो उन्होंने भी विकास को मुद्दा बनाया था। उन्होंने बनारस को क्योटो बनाने का वायदा किया था लेकिन हालत अब बद से बदतर हो चुकी है।
विज्ञापन


यहां आज भी सुविधाओं का अभाव है। यहां पर जीएसटी की मार से व्यापारी, कारीगर परेशान हैं। यहां का व्यापार 70 करोड़ से 15 करोड़ तक आ गया है। बनारस की जनता पीएम के जुमलों से आजिज आ चुकी है।

नदेसर में नुक्कड़ सभा के बाद वह खुली गाड़ी में मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय आद‌ि के साथ अंधरापुल, कैंट, गुलाब बाग, सिगरा, महमूरगंज होते हुए लंका पहुंचे। बीएचयू गेट पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके पूर्व नगर पंचायत गंगापुर में प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सेठ के लिए रोड शो किया। उन्होंने गंगापुर रजिस्ट्री ऑफिस से गोला बाजार होते हुए पूरे बाजार में घूम कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की। 
Trending Videos
विज्ञापन

शास्त्री जी की धरती को किया नमन

जनसभा को संबोधित करते राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला
लंका से रामनगर पहुंचने के बाद उन्होंने शास्त्री जी की धरती को नमन करते हुए कहा कि रामनगर पालिका परिषद के चुनाव की चर्चा दिल्ली तक पहुंच चुकी है। चेयरमैन प्रत्याशी शैलेन्द्र किशोर पांडेय मधुकर के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने शास्त्री चौक पहुंचकर सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

वह किला रोड के रास्ते रोड शो करते हुए हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में रामनगर चौक पहुंचे। इसके बाद राज बब्बर लंका से अस्सी, भदैनी, शिवाला होते हुए बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से कांग्रेस की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।

प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर वार्ड नंबर 28 के दिवंगत प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को सांत्वना दी। वार्ड प्रत्याशी की मौत पिछले दिनों हार्ट अटैक से हो गई थी।

रोड शो के दौरान पूरी कांग्रेस बिखरी-बिखरी नजर आई। कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह नजर नहीं आया। बाबतपुर से रामनगर तक होने वाले रोड शो के दौरान कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को छोड़कर बहुत से चेहरे गायब ही नजर आए।

प्रदेश अध्यक्ष ने भी पूरी स्थिति को भांप लिया और जल्दी-जल्दी सारे कोरम पूरा करके वाराणसी से निकल गए। जगह-जगह चौराहों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता नजर तक नहीं आए। शिवाला पर प्रस्तावित जनसभा को भी प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करना मुनासिब नहीं समझा। सुबह से इंतजार कर रहे स्थानीय कार्यकर्ताओं में बहुत निराशा रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें