फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, बेटे संग किया दर्शन-पूजन

Wed, 10 Apr 2024 11:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। वे बेटे के साथ मंदिर पहुंचे। यहां गर्भगृह में आचार्य श्रीकांत मिश्र ने वैदिक मंत्रों के साथ षोडशोपचार पूजन कराया। 
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने तीन दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने पुत्र अमित मिश्रा के साथ बुधवार को सुबह काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। 

विज्ञापन


प्रातः 10 बजे राज्यपाल मिश्र का काफिला सर्किट हाऊस से विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। गर्भगृह में आचार्य श्रीकांत मिश्र ने वैदिक मंत्रों के साथ षोडशोपचार पूजन कराया। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ भाजपा नेता शशि प्रकाश मिश्र, डॉ. पवन शुक्ला आदि थे। 

मंदिर की तरफ से विशेष कार्याधिकारी उमेश सिंह ने राज्यपाल को रुद्राक्ष माला, अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया। इसके बाद राज्यपाल का काफिला अन्य कार्यक्रम के लिए निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें