फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दवा विक्रेताओं को जारी नोटिस को रद करने का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कमिश्नर एस राजलिंगम के सामने दवा मंडी में दुकानदारों को मिली नोटिस का मुद्दा उठाया। कमिश्नर को दिए ज्ञापन में औषधि प्रशासन की ओर से दी गई नोटिस को वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर को बताया कि वाराणसी के औषधि प्रशासन की ओर से दवा विक्रेताओं के लाईसेंसों के नवीनीकरण/रिटेंशन करने के नाम पर दवा कारोबारियों का लगातार उत्पीड़न कर रहा है। लंबे समय से जो पुरानी प्रचलित दवा की फर्में है, उनके विरुद्ध न कोई विभागीय कार्यवाही प्रचलित है और न ही कोई अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। उनके दुकानों के आकार को लेकर नोटिस दी जा रही है। इस तरह औषधि प्रशासन की इस कार्रवाई पर सवाल खड़ा हो रहा है। संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि कमिश्नर ने जल्द ही औषधि विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर इस मामले का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मनोज खन्ना, गजानंद यादव, गणेश गुप्ता, सुमित सिह, राकेश यादव, तरुण रस्तोगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें