फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बनारस में क्रॉस फायरिंग से मचा हड़कंप, 50 हजार के इनामी रईस बनारसी सहित दो मारे गए

Sat, 15 Sep 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
1 of 9
रईस बनारसी - फोटो : amar ujala
बनारस के दशाश्वमेध थाना अंतर्गत पतालेश्वर मुहल्ले में शुक्रवार की शाम क्रॉस फायरिंग में 50 हजार का इनामी बदमाश रईस अहमद उर्फ रईस बनारसी (36) और राकेश अग्रहरि (32) मारा गया।प्रधानमंत्री मोदी के शहर आगमन की तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को वारदात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। दोनों का शव मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 

2 of 9
rais banarasi - फोटो : amar ujala
वारदात का कारण राकेश का सौतेली मां से संपत्ति विवाद, जमीन के धंधे में दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, रंगदारी वसूलने में एक-दूसरे की राह में बाधा बनने मान कर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तफ्तीश कर रही हैं। 

 

3 of 9
rais banarasi - फोटो : amar ujala
रईस और राकेश के पास तमंचा या पिस्टल नहीं बरामद हुई। रईस की एक जेब से नाइन एमएम की भरी मैगजीन और दूसरे जेब से आधा दर्जन कारतूस मिला। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने नाइन एमएम का दो खोखा बरामद किया। रईस की तलाश वाराणसी, इलाहाबाद और कानपुर जिले की पुलिस के साथ ही एसटीएफ को 2015 से थी। 

 

4 of 9
rais banarasi - फोटो : amar ujala
पतालेश्वर मुहल्ला निवासी राकेश गोदौलिया में साड़ी का कारोबार करता था। शाम साढ़े पांच बजे के लगभग राकेश अपने घर से चंद कदम दूर गली में खड़ा था। बताया जाता है कि इसी दौरान दो नकाबपोश आए और पांच से छह राउंड फायरिंग हुई। 

 

5 of 9
rais banarasi - फोटो : amar ujala
इलाकाई लोग भाग कर आए तो राकेश निढाल पड़ा हुआ था और दो लोग भाग रहे थे। राकेश को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार राकेश के चेहरे, सीने और पेट पर तीन गोली मारी गई है। 

 
विज्ञापन

6 of 9
rais banarasi - फोटो : amar ujala
इसके थोड़ी देर बाद ही पता लगा कि नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद के गेट के समीप खून से लथपथ एक युवक पड़ा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीआरवी उसे मंडलीय अस्पताल ले गई तो उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके गले में गोली मारी गई थी। 

 

7 of 9
घटनास्थल पर पडे खोखे - फोटो : amar ujala
घंटों बाद युवक की शिनाख्त कानपुर के अनवरगंज के हीरामन का पुरवा निवासी और दशाश्वमेध के खालिसपुरा स्थित ननिहाल में रहने वाले इनामी बदमाश रईस बनारसी के तौर पर हुई। लंगड़ा हाफिज मस्जिद के पास मौजूद लोगों ने बताया कि रईस को बाइक से लेकर एक युवक आया था। वह भी घायल प्रतीत हो रहा था, रईस को नीचे उतार कर होंडा शाइन बाइक खड़ा किया और पैदल ही भाग निकला। 

 

8 of 9
rais banarasi - फोटो : amar ujala
पुलिस पतालेश्वर मुहल्ले और मस्जिद के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर भागे हुए युवक का पता लगाने में जुटी थी। आशंका जताई गई है कि राकेश और रईस की पिस्टल वही युवक ले गया है। 

 
विज्ञापन

9 of 9
rais banarasi - फोटो : amar ujala
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया क्रास फायरिंग में दोनों की मौत हुई है। रईस बनारसी के परिजनों और करीबियों को बुलाकर उसकी शिनाख्त कराई जा रही है।
Next
AU ऐप में पढ़ें