फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबादी से मौसम खुशनुमा, हवा में नमी बरकरार, हो सकती है बारिश

Tue, 12 May 2020 10:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रविवार की रात आए तूफान और बारिश के बाद से ही मौसम खुशनुमा बना है। सोमवार को धूप तो निकली लेकिन हवा में नमी की वजह से असर कम रहा। इधर मंगलवार को सुबह बूंदाबादी होने से मौसम का मिजाज फिर बदल गया।

विज्ञापन

हवा में नमी बने रहने के कारण बारिश के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक पूर्वांचल पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दबाव बने रहने की वजह से वाराणसी और आसपास के जिलों में बारिश की भी संभावना है।


बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा। धूप तो निकलेगी, लेकिन उसका असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले कुछ दिनों पहले हुई बारिश के दौरान नगम निगम हरकत में आ गया था। बारिश के कारण जगह-जगह हुए जलभराव को देखते हुए निगम ने सफाई का तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अधिकारियों नालों की सफाई का निरीक्षण भी कर रहे हैं। सफाई कर्मियों को निर्देश दे रहे हैं कि नालों की सफाई सही तरीके से करें। जिससे कि मानसून के समय जलभराव की स्थिति का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें