फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक होती रहेगी बारिश, खुशनुमा रहेगा मौसम का मिजाज

Thu, 11 Jul 2019 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में तीन दिनों तक होती रहेगी बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम का मिजाज तीन दिन तक खुशनुमा बना रहेगा। शनिवार तक ऐसे ही रुक-रुक कर बारिश भी होती रहेगी। इस बीच बुधवार शाम चार बजे से शुरू झमाझम बारिश देर रात तक जारी रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जुलाई माह में अनुमानत 310 मिलीमीटर वर्षा होनी है, जिसमें एक तिहाई बारिश अब तक हो चुकी है।

विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिकों ने इस बारिश को खेती-किसानी के लिए उपयोगी बताया है। हालांकि केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एक मिलीमीटर बारिश ही रिकार्ड दर्ज की गई।

बनारस और आसपास के जिलों में मानसून तेजी से सक्रिय है। दिन भर पुरवा हवा चलने से बूंदाबांदी भी हो रही है। यही वजह है कि अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री से कम होकर 29 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 32 से गिरकर 25 तक आ गया है।
विज्ञापन


रविवार शाम से ही बारिश का क्रम शुरू हुआ है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक मानसून पूरे पूर्वांचल में सक्रिय है, इसी वजह से बारिश हर तरफ हो रही है। बताया कि इस साल जुलाई में 310 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है, जिसमें 10 जुलाई तक 110 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

अगर इस तरह का मौसम बना रहा तो अनुमान के हिसाब से अच्छी बारिश होगी। उधर, प्रो राजीव बाटला का कहना है कि मानसून ट्रफ पूर्वांचल में एक्टिव है। बनारस और आसपास के जिलों में तीन दिन ऐसे ही रहेगा। पुरवा हवा भी चलती रहेगी। 
विज्ञापन

खेती किसानी को कोई नुकसान नहीं :
बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के डॉ राकेश सिंह का कहना है कि इस बारिश से खेती-किसानी को कोई नुकसान नहीं है। जून में बारिश नहीं हुई, इस वजह से ऐसा लग रहा था कि खेती प्रभावित होगी लेकिन जुलाई में होने वाली इस बारिश से धान के साथ ही अन्य खरीफ की फसलों की बुवाई का काम तेज हो गया। पूर्वांचल के किसानों ने खेत में काम शुरू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें