फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और जाम से हांफ गया शहर

Thu, 18 Aug 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चांदपुर-लहरतारा मार्ग पर लगा जाम।
विज्ञापन
बुधवार शाम हुई जोर की बारिश ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को ध्वस्त करके रख दिया। जलभराव के चलते जाम से पूरा शहर हांफ गया। मैदागिन, गोदौलिया, सोनारपुर, कमच्छा, महमूरगंज, लंका, मंडुवाडीह, सुदंरपुर एवं डीरेका का इलाका शाम को दो घंटे से अधिक समय तक जाम की गिरफ्त में रहा। इन इलाकों में वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। 
विज्ञापन

जाम के चलते मुख्य सड़कों से जुड़ने वाले संपर्क मार्ग और गलियां भी आज वाहनों का दबाव नहीं झेल पाईं। महमूरगंज में सड़क पर पानी जमा होने का असर डीरेका तक दिखा। जलभराव के चलते न केवल वाहनों की रफ्तार थम गई बल्कि देखते ही देखते लंबा जाम भी लग गया। यही हाल सुंदरपुर इलाके का भी रहा। यहां सब्जीमंडी के पास लगभग एक किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। जो वाहन जहां थे घंटे भर वहीं फंसे रहे। उधर, लंका चौराहा भी बारिश के चलते जाम रहा। हालत यह थी कि बीएचयू सिंह द्वार से लंका रविदास गेट तक पहुंचने में घंटे भर का समय लग गया। लंका से नरिया और लंका से सामनेघाट मार्ग भी भीषण जाम की चपेट में रहा। उधर, शाम को लहरतारा- कैंट मार्ग भी जाम से हांफता रहा। बारिश की वजह से वाहनों की रफ्तार इस मार्ग पर भी धीमी रही। चांदपुर में जाम के चलते आसपास की कालोनियों में भी लोग वाहन लेकर फंसे नजर आए। कैंट, अंधरापुल, चौकाघाट, नदेसर, घौसाबाद आदि इलाकों में जलभराव से सबसे ज्यादा दिक्कत आई। बारिश के पानी में कई वाहन बंद हो गए। जाम का आलम यह रहा कि पैदल चलने भर भी सड़क पर जगह नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें