फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: त्योहारों पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, दीपावली, छठ पर यात्रियों को होगी राहत; जान लें समय और तारीख

Thu, 03 Sep 2026 11:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली, चंडीगढ़ और फिरोजपुर कैंट से विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। वाराणसी-दिल्ली ट्रेन अक्तूबर से नवंबर तक चलेगी। चंडीगढ़-पटना और फिरोजपुर कैंट-पटना विशेष ट्रेनों का संचालन भी निर्धारित अवधि में होगा। इन ट्रेनों से त्योहारों पर यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
स्पेशन ट्रेन चलेगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली, चंडीगढ़ और फिरोजपुर कैंट से चलने वाली विशेष ट्रेनें वाराणसी होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के संचालन से दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, वाराणसी-दिल्ली विशेष ट्रेन संख्या 04209 का संचालन दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को किया जाएगा। वापसी में दिल्ली जंक्शन-वाराणसी विशेष ट्रेन संख्या 04210 तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी।

वाराणसी से ट्रेन रात 10.15 बजे रवाना होकर प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, हापुड़, गाजियाबाद और नई दिल्ली होते हुए अगले दिन दोपहर 1.45 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली जंक्शन से शाम 6.50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.50 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़-पटना जंक्शन विशेष ट्रेन संख्या 04512 एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। वहीं पटना जंक्शन-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन संख्या 04511 दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। चंडीगढ़ से रात 11.35 बजे चलकर यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई होते हुए अगले दिन शाम 4.35 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए रात 9.15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

इसके अलावा फिरोजपुर कैंट-पटना जंक्शन विशेष ट्रेन छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। फिरोजपुर कैंट से दोपहर 12 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन दोपहर 12.40 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा और दानापुर होते हुए शाम 6.35 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से रात 8.20 बजे चलकर अगले दिन रात 12.50 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें