फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से टिकट बनाकर यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेगा बोनस

Sat, 10 Nov 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
ट्रेनों में सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रियों के लिए नई स्कीम लागू की है। इसके तहत अब मोबाइल से टिकट बना कर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को पांच प्रतिशत का बोनस दिया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों द्वारा सभी स्टेशनों पर शिविर लगाकर योजना के बारे में जानकारी दी जाने लगी है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे अधिकारियों की एक टीम ट्रेनों में घूम घूमकर योजना के बारे में जानकारी दे रही है।

उन्होंने कहा कि मोबाइल एप की मदद से अनारक्षित टिकट लेना आसान है। इसके लिए यात्रियों को टिकट काउंटर पर नहीं जाना होगा। रेलवे द्वारा मोबाइल एप को एक नवंबर को लांच कर दिया गया है। इसके अलावा मोबाइल से टिकट लेने पर यात्रियों को पांच प्रतिशत का बोनस मिलने से टिकट दर कम हो जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

demo pic
स्मार्ट फोन से गूगल प्ले स्टोर या विंडोज स्टोर पर जाकर यूपीएस ऑन मोबाइल निशुल्क एप को डाउनलोड कर यात्रियों को अपना पंजीकरण कराना होगा। इसमें पहली बार पहचान पत्र की संख्या भी दर्ज करनी होगी। इसके बाद यात्रियों को चार संख्या का पासवर्ड दिया जाएगा।

पासवर्ड का इस्तेमाल करने से रेलवे एप पर उनका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और जीरो बैलेंस के साथ आर वॉलेट खुल जाएगा। इस आर वॉलेट को सौ से लेकर पांच हजार रुपये तक रिचार्ज करना होगा। इसमें पांच प्रतिशत का बोनस रेलवे द्वारा दिया जाएगा।

इसके बाद यात्री अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा करने से पूर्व स्टेशन के 20 मीटर बाहर और दो किलोमीटर के दायरे में मोबाइल से टिकट खरीद सकते हैं। यात्रियों को एकल यात्रा टिकट, वापसी यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट, मासिक और त्रैमासिक टिकट आदि इस एप के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। यात्री किसी भी रूट का एक वर्ष तक का टिकट भी खरीद सकते हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें