फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार 12 नवंबर को एक साथ काशी में होंगे पीएम और संघ प्रमुख

Sat, 10 Nov 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीएम-संघ प्रमुख
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को वाराणसी आएंगे। उनसे एक दिन पहले 11 नवंबर को आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत भी तीन दिवसीय प्रवास पर काशी में होंगे। राममंदिर को लेकर बदलते समीकरणों के बीच उनका यह दौरा महत्वपूर्ण है। ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री और संघ प्रमुख एक साथ काशी में होंगे।
विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री काशी के 15वें दौरे पर 12 को आएंगे तो उस दौरान करोड़ों रुपये की दीपावली का उपहार काशीवासियों को देंगे। प्रधानमंत्री पिछले 17 और 18 सितंबर के दौरे पर काशीवासियों को उपहार देकर गए थे। उस दौरान रामनगर में बन रहे मल्टीमॉडल टर्मिनल, रिंग रोड और बाबतपुर फोरलेन का काम अंतिम चरण में था। ये सभी काम पूरे हो गए हैं।

जिनका लोकार्पण करने के साथ काशीवासियों को ऐसा उपहार देगे जो यहां की प्रमुख समस्या जाम को समाप्त करेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव में संगठन की भूमिका भी तय होगी।
विज्ञापन


संघ प्रमुख काशी प्रवास के दौरान राम मंदिर, हिंदुत्व, कुंभ, लोकसभा चुनाव में संघ की भूमिका के अलावा विश्व प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले भारतीय मूल के लोगों को यहां का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बताने आदि पर मंथन करेंगे।

कुंभ और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का सामंजस्य बनाने पर विचार विमर्श होगा। कुंभ में 12 से 15 करोड़ हिंदू जाएंगे। सात लाख लोग कल्पवास करेंगे। हिंदू हितों की अनदेखी और उपेक्षा आदि पर भी वृहद मंथन होगा।  संघ की इच्छा ही स्वयंसेवकों के लिए आदेश है। इसी आधार पर आगे के कार्यक्रम तय होंगे।
Trending Videos

काशीवासियों को सौगात देने आएंगे पीएम

निरीक्षण करते डीएम - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने के लिए वाराणसी आएंगे। इनमें सबसे ख़ास इनलैंड वाटर हाइवे-1 ( वाराणसी- हल्दिया) के बनारस टर्मिनल का लोकार्पण भी शामिल है। इसके अलावा बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड भी प्रधानमंत्री लोकार्पित करेंगे।  12 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी इस टर्मिनल को भी देश को समर्पित करेंगे। जलपोत एमवी आरएन टैगोर वाराणसी से इफ्को कंपनी से उर्वरक लेकर वापस कोलकाता लौटेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मानें तो बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड रिकार्ड समय में बना है।

इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री 12 नवंबर को यह मल्टी मॉडल टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

पीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार

निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
हल्दिया से  वाराणसी तक जल परिवहन की योजना के तहत रामनगर में बन रहे मल्टी मोडल टर्मिनल का निरीक्षण शनिवार को आईडब्ल्यूएआई के चेयरमैन प्रवीर पांडेय ने किया। 206 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे टर्मिनल के बचे काम को 10 तक खत्म करने को कहा है। टर्मिनल का निर्माण कार्य खत्म होने की कगार पर है। फीनिशिंग टच दिया जा रहा है।

सब स्टेशन और एडमिन बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रवीर पांडेय ने बताया कि पीएमओ इसकी लगातार निगरानी कर रहा है। इसकी रिपोर्ट दिल्ली भेजी जा रही है।  यह पीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। नाले पर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है।

अधिकारी राकेश पांडेय ने बताया कि फ्रेट विलेज के तहत हो रहा कार्य अभी पूरा नहीं है। किसानों से जमीन अधिग्रहण का काम और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी हो गई है। भीटी रामनगर स्थित मल्टी मोडल टर्मिनल के बनने से यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। पानी के रास्ते सामान लगाया जाएगा। लागत कम आने से जनता को समान सस्ता मिलेगा।

पीएम के लिए हेलीपैड बनाने के लिए स्थान का निरीक्षण किया। कार्य से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर अरविंद कुमार, चीफ इंजनियर रविकांत, बृजेश कुमार आदि लोग शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें