फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबरः एक दिसंबर से 13 फरवरी तक कई ट्रेनें निरस्त, कुछ के मार्ग बदले

Tue, 28 Nov 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : file photo
विज्ञापन
घने कोहरे तथा खराब मौसम के कारम रेल‍ प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया है। इसके अलावा आधा दर्जन ट्रेनों को आंशिक निरस्तीकरण और कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। एक दिसंबर से 13 फरवरी 2018 तक यह चलेगा। सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस लिच्छवी एक्सप्रेस अप व डाउन पूरी तरह से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का हुआ आंशिक निरस्तीकरण

डेमो - फोटो : डेमो
- जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, आजमगढ़- दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को निरस्त रहेगी।
- नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी। 
- हावड़ा-इलाहाबाद सिटी एक्सप्रेस  प्रत्येक मंगलवार को 
- दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस, इलाहाबाद सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को नही चलेगी। 
- अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को नही चलेगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का हुआ रूट डायवर्ट

ट्रेन - फोटो : self
- पटना-कोटा त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस दो दिसंबर से 13 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा-अछनेरा-भरतपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 
- कोटा-पटना त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस एक दिसंबर से 11 फरवरी 2018 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर भरतपुर-अछनेरा-मथुरा-कासगंज-फर्रूखाबाद-कानपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 
- पटना-कोटा एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन एक दिसंबर से 12 फरवरी 2018 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-फर्रूखाबाद-कासगंज-मथुरा-अछनेरा-भरतपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 
- कोटा-पटना एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) दो दिसंबर से 10 फरवरी 2018 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर भरतपुर-अछनेरा-मथुरा-कासगंज-फर्रूखाबाद-कानपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें