वाराणसी। बांसडीह के मध्य ट्रैक मेंटनेंस के कारण अगले आदेश तक यह सेक्शन ब्लॉक किया गया है। रेल सरफेस तथा ट्रैक के मरम्मत व अनुरक्षण कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन किया गया है। पांच अक्तूबर को 18192 फरूखाबाद-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। पांच व छह अक्तूबर को 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, 15111 छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15112 वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। साथ ही छह अक्तूबर को 05101 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस व सात अक्तूूबर को 05102 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
पांच व छह अक्तूबर को 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस गाड़ी छपरा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। वहीं छह व सात अक्तूूबर को 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस गाड़ी छपरा स्टेशन से चलेगी। छह अक्तूबर को 19046 छपरा-सुरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस मऊ से चलेगी। जबकि पांच अक्तूबर को 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल गोदान एक्सप्रेस मऊ से ही ओरिजनेट होकर चलेगी। पांच अक्तूबर को 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस, 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस, 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औडिहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। 19046 छपरा-सुरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, 19166 दरभंगा-अहमदाबाद सवारमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। पांच व छह अक्तूबर को 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस, 12561 जयनगर -नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औडिहार के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं पांच अक्तूबर को 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-दरभंगा पवन एक्सप्रेस औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
जंघई के रास्ते ही चलेगी वंदे भारत
वाराणसी। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर वंदे भारत एक्सप्रेस 11 अक्तूबर तक इलाहाबाद-प्रयाग-जंघई-वाराणसी के रास्ते ही संचालित होगी। यह उत्तर रेलवे के क्षेत्र में आता है।