फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली तक शुरू हो जाएगा वीआईपी लाउंज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दीपावली से वीआईपी लाउंज की सुविधा मिलने लगेगी। अनुमान है कि 200 रुपये में दो से तीन घंटे तक लाउंज में बैठकर ट्रेन का इंतजार किया जा सकेगा। खाना व अन्य सुविधाओं के लिए अलग से शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

ट्रेन का इंतजार करने में परेशानी न हो, इसके लिए करीब दो करोड़ की लागत से प्लेटफार्म नंबर एक पर लाउंज बनाया जा रहा है। इसमें थ्री स्टार होटल सरीखी सुविधाएं विकसित की जा रही है। बताते चलें कि वीआईपी लाउंज का मामला सालों से अटका हुआ था। आरएमएस कार्यालय हटाकर वीआईपी लाउंज बनाया जाना था, जिसका ठेका एक होटल व्यवसायी को मिला था। कार्यालय को शिफ्ट तो कर दिया गया, मगर कामर्शियल और ठेका लेने वली फार्म के बीच खींचतान के चलते खाली भवन सालों से बंद पड़ा था। अब एक बार फिर से यहां लाउंज बनाने का काम शुरू हो गया है। लाउंज को शुरू करने का लक्ष्य दीपावली तक दिया गया है। इसमें मिलने वाली सुविधाएं सशुल्क होंगी, जिसका निर्धारण जल्द कर दिया जाएगा।
यह मिलेंगी सुविधाएं
1- बैठने के लिए सोफे व फ्रेश होने के लिए सुविधायुक्त बाथरूम
2- टेलीविजन के साथ ही मैगजीन, न्यूजपेपर आदि।
3- वाई-फाई सुविधा, रिचार्ज व अन्य प्लान भी मिलेंगे।
4- रेस्टोरेंट के साथ ही शुद्ध पानी भी होगा उपलब्ध।
एक दो दिन में शुरू हो जाएगा वीआईपी रूम
कैंट रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम के पास एक-दो दिन में वीआईपी रूम खुल जाएगा। इसे स्टेशन पर आने जाने वाले गणमान्य लोगों के लिए बनाया गया है। यहां रखे रजिस्टर में अपना परिचय भरने के बाद वे ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे। इसकी क्षमता 15 से 20 यात्रियाें की होगी।
विज्ञापन

कोट्स-
वीआईपी लाउंज की सुविधा दीपावली तक यात्रियों को मिलने लगेगी। ठहरने का समय और शुल्क जल्द निर्धारित कर लिया जाएगा। -आनंद मोहन सिंह, स्टेशन निदेशक, कैंट रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें