फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाट की तर्ज पर संकुल में विकसित होगा काशी हाट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आगामी पंचवर्षीय विकास योजनाओं पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मंथन किया। गुरुवार को अपने कार्यालय में हुई बैैठक में कमिश्नर में कहा कि दिल्ली हाट की तर्ज पर सांस्कृतिक संकुल में काशी हॉट विकसित होगा। यह काशी के लिए जरूरत भी है और विकास व पर्यटन की दृष्टि से देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को आकर्षित भी करेगा। कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रोजेक्ट की डीपीआर शीघ्र तैयार करें। ताकि इनकी फंडिंग के संबंध में काम आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि इको फ्रेंडली वरुणा कॉरिडोर में ई रिक्शा चलेंगे। बीएचयू के पास दोपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी। खिड़कियां घाट, दशाश्वमेध घाट क्षेत्र का सुंदरीकरण होगा। गंगा में वाटर स्पोर्ट्स की भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
खिड़कियां घाट पर पार्किंग, सीएनजी पंप आदि का नोडल सेंटर विकसित करने, सिटी पुलिस स्टेशन का मॉर्डनाइजेशन करने, नावों को इकोफ्रेंडली कर सीएनजी व पेट्रोल में कंवर्ट करने, आयुक्त कार्यालय परिसर में कार्यालय कांप्लेक्स बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

वरुणा नदी के दोनों ओर ई रिक्शा के लिए डेडीकेटेड पाथवे होगा। यह यात्रियों व पर्यटकों के लिए शास्त्री घाट से राजघाट तक ट्रैफिक रूट के रूप में इस्तेमाल होगा। वरुणा में जल स्तर मेंटेन कर नौकायन की व्यवस्था का प्लान रखा गया है।
दशाश्वमेध घाट क्षेत्र में नगर निगम, विकास प्राधिकरण की जमीन व संपत्तियों की मरम्मत कर पूरा क्षेत्र विकसित होगा। पर्यटक फैसिलिटेशन सेंटर, यात्री सुविधाएं आदि व्यवस्थित होंगी। बीएचयू के पास पार्किंग होगी। खिड़कियां घाट को वाटर वे का टर्मिनल पॉइंट के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक में डीएम सुरेंद्र सिंह, वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय, सीडीओ गौरांग राठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें