फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के टेक्किनल हेड सपन डे के हत्यारे गिरफ्तार, साजिशकर्ता फरार

Tue, 29 May 2018 10:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
चार पिस्टल, 10 कारतूस, तीन बाइक, दो मोबाइल और दो सिम बरामद - फोटो : twitter
विज्ञापन
रेलवे के मुगलसराय स्थित मालगोदाम के निजी कंपनी टुआमैन में टेक्निकल हेड के पद पर कार्यरत सपन डे के हत्यारों को पुलिस ने सोमवार की रात  घेरेबंदी कर रेलवे डाउन यार्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में दो पर 20-20 और दो पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पिस्टल, 10 कारतूस, दो-दो मोबाइल और सिम समेत तीन बाइक बरामद किया है। जबकि हत्या का साजिशकर्ता फरार है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

मंगलवार को एडिशनल एसपी देवेंद्र नाथ ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। मुगलसराय के रेलवे कॉलोनी में 19 मई को बदमाशों ने रेलवे के टेक्किनल हेड सपन डे की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी देवेंद्र नाथ द्विवेदी ने प्रेसवार्ता में बताया कि बैगन के मरम्मत का कार्य मांगने के लिए 12 मई को सुभाष नगर निवासी राकेश टेक्निकल हेड सपन डे से उनके कार्यालय मिलने गया था।
इस दौरान टेक्निकल हेड और राकेश के बीच नोंकझोंक हो गई।  एडिशनल एसपी के अनुसार राकेश सपन को देख लेने की धमकी देकर चला गया। 
विज्ञापन

मोबाइल रिकार्ड के आधार पर मिली पुलिस को कामयाबी

इसके बाद राकेश सपन डे के खिलाफ हत्या की साजिश रचने लगा। इस बीच राकेश की मुलाकात रजत सिंह पटेल उर्फ अन्ना से हुई और दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना बनाई।

जिसके बाद रजत सिंह पटेल ने अपने दोस्त रंजीव सिंह, किसलय कांत सिंह, अभिषेक पांडेय, सचिन यादव और राजबहादुर के साथ सपन डे को घर पर ही मारने की योजना बनाई लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके।

इसके बाद सभी ने 19 मई के दिन कैलाशपुरी स्थित उसके आवास पर पहुंचे लेकिन गार्डों ने मिलने नहीं दिया। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे हत्यारे मालगोदाम रोड स्थित कार्यालय पहुंच कर गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने सपन डे की मोबाइल के रिकार्ड के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से चार पिस्टल, 10 कारतूस, दो खोखा, तीन बाइक, दो मोबाइल और दो सिम बरामद किया  गया है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें