फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की घर-घर पार्सल डिलीवरी सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्सल पैकेट की घर-घर डिलीवरी के तहत ‘रेल पोस्ट गतिशक्ति एक्सप्रेस’ सेवा का शुभारंभ शुक्रवार को सूरत-वाराणसी कैंट स्टेशन के बीच शुरू की गई। कैंट स्टेशन पर नारियल फोड़कर सेवा का शुभारंभ की गई। इसके बाद डाक विभाग के कर्मचारी पैकेट लेकर गंतव्य को रवाना हुए। रेल अधिकारियों के अनुसार पहला लोड सूरत (गुजरात) से मंगाया गया, इसमें लगभग दस टन टेक्सटाइल्स का बीपी स्थानीय व्यापारियों ने बुक कराया था। ट्रेन से अनलोड होने वाले माल की ढुलाई के लिए एक हाथ ठेला भी मंगाया गया है। वहीं, आरएमएस कार्यालय परिसर में एक बुकिंग कांउटर भी खोला गया है। रेलवे वाणिज्य विभाग और भारतीय डाक विभाग के स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में माल अनलोड कराया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक, मुंबई सेंट्रल जीवीएल सत्यकुमार, लखनऊ मंडल के एडीआरम (एडमिन) वीएस यादव, कैंट स्टेशन निदेशक आनंद मोहन, पोस्टल सर्विस निदेशक गौरव श्रीवास्तव, डीएस यादव, लालजी चौधरी, संजीव शर्मा, विवेक कुमार दक्ष, कृष्ण कुमार यादव, राजन राव मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार रेल पोस्ट गतिशक्ति एक्सप्रेस सेवा के अंतर्गत अब रेलवे द्वारा बुक किए गए पार्सल की डिलीवरी यात्री व व्यक्ति के घर तक पहुंचाई जाएगी और ट्रेन से अपना सामान व पार्सल को किसी अन्य स्टेशन, शहर में भेजने और उसे प्राप्त करने के लिए रेलवे स्टेशन पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पार्सल पैकेटों को घर-घर पहुंचाने और उसे लाने का काम डाक विभाग के जरिए किया जाएगा। ट्रेन से परिवहन की जिम्मेदारी रेलवे की होगी।
15 दिन और लगे रहेंगे एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टाल
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत स्टेशनों पर 15 दिनों के लिए ट्रायल के आधार पर खुले स्टाल को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। कैंट स्टेशन यात्री हाल स्थित आईटीबी हॉल में खुले काष्ठ कला वस्तुओं को अब 15 दिनों तक और यात्री खरीद सकेंगे। रेल मंत्रालय की ओर से शुरू की गई इस योजना के तहत 19 स्टेशनों पर स्थानीय मशहूर वस्तुओं के स्टॉल खोलने की योजना बनाई गई है। जिसके तहत कैंट स्टेशन पर वाराणसी की मशहूर काष्ठ कला व बनारस स्टेशन मंडुआडीह में आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी का स्टाल खोला गया है।
विज्ञापन

फोटो-
रेलवे का निजीकरण नहीं होगा बर्दाश्त: शिवगोपाल
-एआईआरएफ के महामंत्री ने कैंट स्टेशन पर पत्रकारों से की वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। भारतीय रेल आम लोगों के लिए सहज साधन है, इसे निजी हाथों में देकर आम लोगों का चैन छीनने की सरकार की मंशा कभी सफल नहीं होने दी जाएगी। किसी भी कीमत पर रेलवे का निजीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बातें एनआरएमयू के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने शुक्रवार को एनआरएमयू के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार की सेवानिवृत्ति अभिनदंन समारोह में कहीं।
कैंट स्टेशन के सामुदायिक केंद्र में हुए समारोह के मुख्य अतिथि एआईआरएम व एनआरएमयू के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि रेल बचाओ- देश बचाओ समिति का गठन कर मुख्यालय और रेलवे स्टेशन स्तर पर इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कांटा वाला (ट्रैकमैन कैडर) के कर्मचारियों को उनकी प्रोन्नति का लाभ जल्द मिलेगा। इस बारे में कर्मचारी संगठन को महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया है। समारोह में शाखा मंत्री सुनील सिंह, डीके सिंह, राजकुमार व शाखा अध्यक्ष राजेश्वर शुक्ला और एसके त्यागी ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें