उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पिलिमरी एलिजबिलिटी टेस्ट-पेट) के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। बलिया से चलने वाली ट्रेन वाराणसी, बनारस होते हुए प्रयागराज तक चलेगी।
05153/05154 बलिया–प्रयागराज रामबाग–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन होगा। इसमें 05153 बलिया–प्रयागराज रामबाग परीक्षा विशेष ट्रेन 24, 29 और 31 अक्तूबर को जबकि 05154 प्रयागराज रामबाग–बलिया परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को किया जाएगा। 05153 ट्रेन बलिया से शाम 7.30 बजे चलकर गाजीपुर सिटी, औड़िहार होते हुए रात 10:30 बजे वाराणसी, 10.50 बजे बनारस पहुंचेगी और रात 12.40 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन 05154 प्रयागराज रामबाग–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन प्रयागराज रामबाग से शाम 6:30 बजे से चलकर ज्ञानपुर रोड होते हुए बनारस स्टेशन पर रात 9:03 बजे, वाराणसी जंक्शन रात 9:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी सिटी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी होते हुए देर रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी। ब्यूरो
काशी से पुडुचेरी तक चल सकती है अमृत भारत ट्रेन
काशी से पुडुचेरी तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन हर मंगलवार को वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी जो बृहस्पतिवार की शाम पुडुचेरी पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन शुक्रवार को पुडुचेरी से चलेगी और रविवार की सुबह काशी पहुंचेगी। काशी से पुडुचेरी के बीच कुल 27 स्टेशन होंगे। ट्रेन प्रयागराज, सतना, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, अरक्कोणम होते हुए पुडुचेरी तक जाएगी।